फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS अधिकारी बनने का शानदार मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 55 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

इन पदों पर करें आवेदन

विज्ञापित पदों में एचसीएस के 30 पद, ईटीओ का 1 पद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के 2 पद, सहायक रजीस्ट्रार का 1 पद, सहायक एक्साइज एवं कराधान अधिकारी का 1 पद, ब्लॉक विकास एवं पंचायत पदाधिकारी के 12 पद, ट्रैफिक मैनेजर के 3 पद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के 3 पद, सहायक रोजगार अधिकारी के 2 पद शामिल हैं।

निर्धारित शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से कला/विज्ञान/वाणिज्य संकाय में स्नातक की उपाधि धारक हो।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 5400/4600 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

इन पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2014 निर्धारित है।

भरे हुए आवेदन फार्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।

ऑनलाइन आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://hpsc.gov.in/Advertisement.aspx पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें