छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 458 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों में ऑफिसर स्केल-III के 4 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 17 पद, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के 9 पद, ऑफिसर स्केल-II (लॉ) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-I के 150 पद और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 275 पद शामिल हैं।
पाएं उच्च वेतनमान
वेतनमान के तौर पर ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये तथा स्केल-III के लिए 25700-31500 रुपये निर्धारित है।
प्रारंभ में ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के उम्मीदवार को 14663 रुपये प्रतिमाह, स्केल-I के उम्मीदवार को 29,384 रुपये प्रतिमाह, स्केल-II के उम्मीदवार को 39,314 रुपये तथा स्केल-III के उम्मीदवार को 52,081 रपये प्रति माह दिया जाएगा।
यह है शैक्षिक योग्यता
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं।
उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए क्रमशः 95 अंक तथा 88 अंक, स्केल-I के पद हेतु 98 अंक तथा 95 अंक, स्केल-II के (जीबीओ) के पद हेतु 107 अंक तथा 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के पद हेतु 107 अंक तथा 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II (सीए) के पद हेतु 108 अंक तथा 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (लॉ) पद हेतु 114 अंक तथा 107 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (ट्रेजरी) के पद हेतु 109 अंक तथा 103 अंक, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) के पद हेतु 106 अंक तथा 99 अंक तथा ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर) के पद हेतु 112 अंक तथा 105 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।
इंटरव्यू के लिए ये हैं योग्य
मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
अधिकारियों के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष तथा ऑफिस असिस्टैंट के लिए 1 वर्ष निर्धारित है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2014 निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.cgbank.in/cgbank/recruitments.html पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।