रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में वरिष्ठ तकनीकी सहायक के 419 पद, तकनीशियन के 235 पद, एडमिन एंड एलाइड के 245 पद शामिल है। शैक्षिक योग्यता के तहत वरिष्ठ तकनीकी सहायक पद के आवेदक ने संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा या बी. एस.सी. की डिग्री प्राप्त की हो। तकनीशियन पद के आवेदक ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद अपने संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा किया हो। वहीं एलाइड पदों के लिए योग्यता भिन्न भिन्न है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की अनुमानित तिथि 1 फरवरी, 2015 है। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी।