चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (सीएसएयूटी), कानपुर में विभिन्न नॉन टीचिंग पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापित पदों में प्रोग्राम को-ऑर्टीनेटर के 3 पद, सबजेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के तहत हॉर्टीकल्चर के 4 पद, स्वायल साइंस के 3 पद, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के 3 पद, एग्रोनॉमी के 3 पद, एनीमल हस्बेंडरी के 2 पद, प्लांट प्रोटेक्शन के 2 पद, होम साइंस के 2 पद, जेनेटीक्स का 1 पद शामिल है। वहीं अन्य पदों में प्रोग्राम असिस्टैंट (कम्प्यूटर) के 3 पद, प्रोग्राम असिस्टैंट (लैब तकनीशियन) के 16 पद और स्टेनो के 8 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1500 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपये जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क जमा कराने के लिए कम्पट्रोलर, सीएसएयूएटी, कानपुर, पेयबेल एट एसबीआई सीएसएयू ब्रांच, कानपुर के नाम से बैंक डीडी जमा कराना होगा। शुल्क किसी अन्य माध्यम से नहीं लिए जाएंगे।