केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दक्षिण क्षेत्र के लिए तकनीकी एवं ट्रेड्समैन के कुल 793 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में ड्राइवर, फिटर, बगलर, दर्जी, बढ़ई, माली, ब्रास बैंड, रसोइया, जलवाहक सहित विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र तथा गुजरात में राज्यवार रिक्तियां जारी की गई है।
वेतनमान के रूप में 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये निर्धारित है। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा मान्यताप्राप्त किसी बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर अभ्यर्थी अपने निवास के राज्य के भीतर निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वेबसाइट http://crpf.nic.in/crp_d.htm पर लॉग ऑन करें।