फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में इंजीनियरों की भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने सहायक इंजीनियरों के पदों को भरने के लिए  विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में सहायक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 40 पद और सहायक नेटवर्क इंजीनियर के 15 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
Trending Videos

27 वर्ष तक के युवाओं के लिए अवसर

आयु संबंधी योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया से एसबीआई की शाखा में जमा कराना होगा।

शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान

इंजीनियरिंग के इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में इंजीरियरिंग की डिग्री धारक या समकक्ष हो। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा। मासिक वेतनमान लगभग 35,000 रुपये होगा।


विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। पंजीकरण के पहले चरण को पूरा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई, 2014 तथा दूसरे चरण को पूरा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2014 है। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2014 है।

आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार क्रीस की वेबसाइट http://www.crisrecruitment2014.org.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें