उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय के रूप में कार्य करने वाले भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में कुल 115 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों के तहत विभिन्न श्रेणियों में साइंटिस्ट-'बी' के पद भरे जाने हैं। इन श्रेणियों में मकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैटालर्जिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग तथा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं।
इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 49 पद, ओबीसी के लिए 33 पद, एससी के लिए 21 पद तथा एसटी के लिए 12 पद निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए वेतनमान 15600-39100 रुपए प्लस 5400 रुपए ग्रेड पे प्लस भत्ता देय होगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को इसमें नियमानुसार छूट दी गई है। आयु का निर्धारण 1 दिसंबर 2013 से किया जाएगा।
इन पदों के तहत सामान्य वर्ग तथा ओबीसी के लिए आवश्यक योग्यता निर्धारित श्रेणी में 60 प्रतिशत अंकों (एसटी-एससी के लिए 50 प्रतिशत) के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होगी।
आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर 2013 तक भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। अनिवार्य योग्यता एवं आवेदन संबंधी अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.bis.org.in/other/RecruitmentScientist-B.htm पर लॉग ऑन करें।