फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF में बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न पदों पर कुल 317 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय पुरुष या महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापित पदों में एएसआई (आरएम) के 41 पद, हेड कांस्टेबल (आरओ) के 269 पद, हेड कांस्टेबल (फीटर) के 7 पद पद शामिल हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक तौर एएसआई का रेडियो टेक्नोलॉजी में 3 वर्षीय डिप्लोमा और हेड कांस्टेबल के उम्मीदवार दसवीं कक्षा के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो।

28 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 7 जुलाई, 2014 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 50 रुपये का पोस्टल ऑर्डर जमा कराना होगा। महिला सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। वेतनमान के तौर इन पदों पर पर चयनित उम्मीदवार को 5,200-20,200 और पदानुसार ग्रेड पे 2800/2400 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर बीएसएफ के संबंधित केंद्र पर निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराएं।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 7 जुलाई , 2014 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ की वेबसाइट http://www.bsf.nic.in/en/rectlinks.html पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें