भारतीय सेना के तीनों अंगों में से किसी अंग में अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले युवा एनडीए परीक्षा में बैठना ना भूलें। परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल, 2014 को की जाएगी।
इस वर्ष की एनडीए परीक्षा के माध्यम से कुल 375 अधिकारी स्तर के पद भरे जाने की संभावना है, जिनमें थल सेना के 208, वायुसेना के 70, नौसेना के 42 और इंडियन नेवल एकेडमी के 55 पद शामिल हैं।
ऐसा होगा परीक्षा का स्वरूप
इस परीक्षा में पहला प्रश्न पत्र गणित का 300 अंकों का, ढाई घंटे की समयावधि का होता है।
दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य योग्याता परीक्षण का ढाई घंटे की समयावधि का होता है, इस प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल और सामायिक घटनाओं से प्रश्न पूछे जाते हैं।
लिखित परीक्षा के मेरिट सूची के आधार पर सेवा चयन बोर्ड द्वारा टेस्ट या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। एनडीए परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को इंटेलिजेंस टेस्ट और साइकोलॉजिकल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलावा भेजा जाता है।
परीक्षा में बैठने की यह है योग्यता
नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा के तहत थल सेना के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से बारहवीं या समकक्ष कक्षा पास की हो वहीं वायु सेना और नौसेना के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान और गणित विषयों के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीण की हो।
आयु सीमा के तहत नेशनल डिफेंस एकेडमी में आवेदन के लिए आयु सीमा के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 16 वर्ष और छह माह है तथा अधिकतम आयु सीमा 19 वर्ष से कम है।
ऐसे करें आवेदन
इस सेवा में चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी संघ लोक सेवा आयोग की होती है।
प्रतिवर्ष मई/जून और सितंबर/अक्तूबर में विज्ञप्ति जारी की जाती है। आवेदन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था है।
चयन संबंधी विस्तृत जानकारी एवं परीक्षा की रणनीति के लिए पढ़ें सफलता सामयिकी का अप्रैल अंक।