फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

416 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार ने सेविका/सहायिका के कुल 416 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में 193 पद आंगनबाड़ी सेविका और 223 आंगनबाड़ी सहायिका के हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एव आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से अवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर चयन 3 वर्ष के लिए किया जाएगा। उसके बाद अगले 3 वर्ष का कार्य विस्तार दिया जाएगा। कार्य मुक्त होने की आयु 60 वर्ष है।
विज्ञापन


Trending Videos

18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार करें आवेदन

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनत आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। शैक्षिक तौर पर सेविका के पद पर आवेदन  करने वाली उम्मीदवार दसवीं कक्षा पास की हो तथा सहायिका के पद पर आवेदन करने वाली उम्मीदवार ने 7वीं कक्षा पास की हो।
विज्ञापन

यह है चयन और आवेदन की प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तोवेजों की स्वअभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस, बिहार के पते पर भेजें। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 3 जूलाई, 2014 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पटना जिला के सरकारी वेबसाइट http://www.patna.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें