फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज बनने का मौका, जल्दी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में सिविल जजों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए कुल 97 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें 78 पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 19 पदों को स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा।

आवेदन करने की उम्रसीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार आयु सीमा के तहत अधिकतम 35 वर्ष की आयु सीमा पार न की हो।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 फरवरी, 2014 से की जाएगी।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा।

शैक्षिक तौर ये हैं योग्य

इन पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो।

स्‍थानांतरण के तहत आवेदन करने वाला उम्मीदवार के पास उक्त उपाधि हो तथा जज के पद की परिवीक्षा अवधि पूर्ण हो चु‌की हो।
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों व डिमांड ड्राफ्ट को संलग्न कर रजिस्ट्रार (भर्ती), आंध्र प्रदेश उच्‍च न्यायालय, हैदराबाद के कार्यालय में जमा कराएं या आंध्र प्रदेश के जिला न्यायालय में जमा कराएं।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 1 मार्च, 2014 निर्धारित है।

आवेदन संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट http://hc.ap.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें