कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), पश्चिमी क्षेत्र, मुंबई के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और कार्यालयों में कुल 46 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों के तहत दूध का रिकार्ड रखने वाले का एक पद, स्टोर कीपर ग्रेड-3 के तीन पद, तक्निशीयन के तीन पद, वैज्ञानिक सहायक के पंद्रह पद, जूनियर केमिस्ट के सात पद, जूनियर तकनीकी सहायक का एक पद, बोटैनिकल सहायक के तीन पद, जूनियर फीशिंग गीयर टेक्नोलॉजिस्ट का एक पद, पुरालेखशास्त्री सहायक (अरबी, फारसी अभिलेखों के लिए) के तीन पद, आरेखकार ग्रेड-1 के तीन पद, संपादक के तीन पद, सीनियर टेक्निकल एसिस्टेंट के दो पद और सूचना सहायक का एक पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदक के लिए आवेदन करने की फीस 50 रुपये निर्धारित की गई है। महिलाओं, आरक्षित वर्गों तथा पूर्व कर्मचारियों के लिए आवेदन की कोई फीस नहीं है।
इन पदों के लिए एक निश्चित प्रारूप में आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2013 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा अलग- अलग निर्धारित की गई है। अतः आवेदन संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए http://sscwr.net/noticeboard/wr1-2013eng.pdf पर लॉग ऑन करें।