फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI में नौकरी, 500 से अधिक पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के देश भर की शाखाओं में सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। सभी जगहों के रिक्त पदों को मिलाकर कुल 506 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर शैक्षिक और आयु संबंधी योग्यता को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 450 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
Trending Videos

18 से 28 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तहत सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 8040-20100 रुपये दिया जाएगा। शैक्षिक तौर पर उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त की हो।
विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2014 है।

ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://rbi.org.in/scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=2855 पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें