बैंक नोट मुद्रणालय, देवास, मध्य प्रदेश में तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापित पदों में जूनियर तकनीशियन (नियंत्रण, प्रिंटिंग एंड प्लेट मेकिंग) के 50 पद, जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 6 पद, जूनियर तकनीशियन (एसी) का 1 पद, जूनियर तकनीशियन (आईएफ) के 17 पद, सुपरवाइजर (नियंत्रण) के 3 पद और जूनियर हिंदी अनुवादक का 1 पद शामिल है।
शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान
तकनीशियन के पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा धारक हो। वहीं सुपरवाइजर पद का आवेदक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
वहीं हिंदी अनुवादक का आवेदक अंग्रेजी या हिंदी में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की हो। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 5200-20200 तथा ग्रेड पे 1800 रुपये तथा 12300-25400 रुपये दिया जाएगा।
25-30 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत तकनीशियन के पदों पर ओवदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तथा सुपरवाइजर (नियंत्रण) और जूनियर हिंदी अनुवादक के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदकों को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर महाप्रबंधक कार्यालय, बैंक नोट मुद्रणालय, देवास, मध्य प्रदेश-455001 के पते पर भेजें। आवेदन पत्र 14 अगस्त, 2014 तक उक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए।
अधिक जानकी के लिए उम्मीदवार मुद्रणालय की वेबसाइट http://bnpdewas.spmcil.com/UploadDocument/11072014_English_advt.816caec6-862e-46e1-8631-197672457e14.pdf पर लॉग ऑन करें।