डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली में विभिन्न विभागों में स्थानीय डॉक्टरों के कुल 169 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये जमा कराना होगा।
योग्य उम्मीदवारों के मिलेंगे आकर्षक वेतनमान
शैक्षिक तौर पर उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से एमबीबीएस/बीडीएस तथा संबंधित विभाग में विशेषज्ञता का डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। उम्मीदवारों की आयु 33 वर्ष से अधिक न हो।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। वेतनमान के तौर इन पदों चयनित उम्मीदवार को 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 6600 रुपये दिया जाएगा।
ऐसे होगा चयन
इन पदों पर चयन विभागानुसार अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार के माध्यम से होगा। अस्पताल की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को भरकर साक्षात्कार की तिथि पर साथ लेकर आएं। आवेदन व साक्षात्कार संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अस्पताल की वेबसाइट http://rmlh.nic.in/index1.asp?linkid=316&langid=1 पर लॉग ऑन करें।