उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत ओडिशा के जूनियर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विभागों क्रमशः कनिष्ठ व्याख्याताओं के कुल 272 और व्याख्याताओं के कुल 352 पदों पर तदर्थ नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
कनिष्ठ व्याख्याता के लिए वेतनमान 9,300 - 34,000 रुपये तथा ग्रेड पे 4,600 रुपये और व्याख्याता के लिए वेतनमान 15,600 - 39,100 रुपये तथा एजीपी 6,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
कनिष्ठ व्याख्याता के आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 32 वर्ष तथा व्याख्याता के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, आयु की गणना 1 जनवरी, 2013 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की गई है।
आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dheorissa.in पर जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड करें और इसे भरकर "डायरेक्टर, डायरेक्टॉरेट ऑफ हायर एजुकेशन, ओडिशा, हेड्स ऑफ डिपार्टमेंट बिल्डिंग, भुवनेश्वर, जिला-खर्दा, ओडिशा" के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें।
शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के वेबसाइट http://www.dheorissa.in/download/Adhoc_appointment_of_Lecturers.pdf पर लॉग ऑन करें।