उत्तर मध्य रेलवे इंटर कॉलेज, टूंडला में जिन विभिन्न विषयों से जुड़े 18 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है उन पदों में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, वाणिज्य और जीव विज्ञान विषय शामिल हैं। इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है।
नियुक्ति की अवधि और मानदेय
इन पदों पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति अधिकतम 200 कार्यदिवसों अथवा इससे कम अवधि के लिए की जाएगी। मानदेय का भुगतान प्रतिदिन अध्यापन किए गए पीरियड के आधार पर होगा। एक दिन में अधिकतम पांच या उससे कम कालांश यानी पीरियड अध्यापन हेतु दिए जाएंगे।
क्या है अनिवार्य योग्यता
अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदक के पास संबंधित श्रेणी में स्नातक की डिग्री + बीएड अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लिकेशन की वांछनीय योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन करने का तरीका
इच्छुक अभ्यर्थी अपने पूर्ण शैक्षिक विवरण तथा जाति प्रमाण पत्र एवं अनुभव आदि के साथ अपने आवेदन पत्र, प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रतियों के साथ रजिस्टर्ड डाक से प्रधानाचार्य, उत्तर मध्य रेलवे कॉलेज, टूंडला, जनपद- फिरोजाबाद(यू.पी.), पिन कोड-283204 के पते पर 10 मई, 2014 तक भेज सकते हैं।
इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.ncr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,4,527 पर लॉग ऑन करें।