फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी टीचर, टीजीटी के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रोजगार कार्यालय में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में वोकेशनल इंस्ट्रक्टर, सहायक कैमरामैन, नेवीगेशनल सहायक, शोध सहायक (बॉटनी), प्राथमिक शिक्षक और टीजीटी के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है। आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 25 से 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 93,000-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4200/4600 रुपये, 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800 रुपये दिया जाएगा।

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वअभिप्रमाणित संलग्न कर संबंधित रोजगार कार्यालय में भेजें।

आपका आवेदन 8 सितंबर, 2014 तक रोजगार कार्यालय पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_23105_5_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें