फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC के जरिए कृषि अधिकारियों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी ने 83 कृषि अनुसंधान अधिकारी के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन 29 अगस्त, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित योग्यता के आधार पर भरना होगा।

आयु सीमा और आ‌खिरी तारीख

सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदनकर्ता की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। इसमें सामान्य वर्ग की महिला, राजस्‍थान राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए 10 वर्ष की छूट दी गई है। आयु का निर्धारण 1 अगस्त, 2014 को किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 29 अगस्त, 2014 है।
विज्ञापन

चयन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, संवीक्षा परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। संवीक्षा परीक्षा वस्तुनिष्ठ लिखित रूप में ली जाएगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। इसके विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। और अधिक जानकारी के लिए http://rpsconline.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें