पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन लि. (पीयूएनएसयूपी) ने अपने यहां खाली पड़े कई पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों में डिप्टी जनरल मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, एकाउंटेंट, फील्ड मैनेजर, प्रोग्रामर, सीनियर ऑडिटर, सीनियर एसिस्टेंट, इंस्पेक्टर ग्रेड I, ग्रेड II और स्टेनोग्राफर के पद शामिल हैं। इन पदों की कुल संख्या 285 है।
इनमें सबसे ज्यादा पद इंस्पेक्टर ग्रेड II के हैं जिनकी संख्या 159 है। इसके अलावा 56 पद सीनियर एसिस्टेंट(एकाउंटेंट) के हैं। इन पदों को भरने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गयी है।
पदों से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा व कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइपिंग और स्टेनो का ज्ञान आवश्यक है।
मैनेजर के पदों के लिए एमबीए और एकाउंटेंट के पदों के लिए एम कॉम,/सीए/आईसीडब्ल्यूए व कुछ अन्य योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।
विभिन्न पदों के लिए वेतनमान और आयु सीमा
पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 38 वर्ष रखी गई है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 5 वर्ष, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अन्य विशिष्ट वर्ग की महिलाओं के लिए 2 वर्ष तथा सरकारी सेवा के उम्मीदवारों के लिए 7 वर्ष है।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य उम्मीदवारों को 800 रुपये व आरक्षित वर्ग को 400 रुपये का ऑनलाइन चालान निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखाओं में जमा करना होगा।
केवल वेबसाइट से डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र के साथ आवेदन शुल्क जमा किया जायेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
योग्य उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस वेबसाइट www.punsup.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार की एक वैध ई मेल आईडी होना जरूरी है। इसके अलावा हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन कॉपी हो।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट को क्लिक कर रेक्रूटमेंट 2014 पर जाना होगा। इसके बाद सभी दिश निर्देशों को पढ़ते हुए एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही फॉर्म का प्रारूप आ जाएगा जिसमें बहुत ही सावधानी के साथ आपको सभी निर्धारित जानकारियों को भरना होगा और अपने हस्ताक्षर एवं फोटो को अपलोड करके समिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद बैंक चालन पर क्लिक कर उसकी एक कॉपी का प्रिंट निकालकर एसबीआई पटियाला की शाखा में उपयुक्त फीस को जमा कर देना होगा।
फीस जमा करने के 24 घंटे पश्चात चालान संख्या ऑनलाइन फॉर्म में भरनी होगी और उस पूरे भरे गए फॉर्म की दो प्रतियां अपने पास सुरक्षित रख लेनी होंगी ताकि भविष्य में आप उसका उपयोग कर सकें। चालान से आवेदन की फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर, 2014 है।