फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास को रेलवे में नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्दर्न रेलवे डिविजनल ऑफिस, नई दिल्ली में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए केवल एथलीट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल व फुटबॉल के खेल में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिए हुए आवेदकों का ही चयन किया जायेगा।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान 5200-20,200 रुपये निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन खेल प्रतिभा परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 40 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर 'डिवीजनल स्पोर्टस एसोसिएशन, नॉर्दर्न रेलवे, दिल्ली डिविजन' नई दिल्ली में देय के नाम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।

आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों व आईपीओ के साथ 'स्पोर्टस सेल, वेलफेयर ब्रांच, डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, नॉर्दर्न रेलवे, स्टेट एंट्री रोड नई दिल्ली 110055' के पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे। किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.nr.indianrailways.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें