बंगलौर मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि.(बीएमआरसीएल) ने कुल 480 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में 350 पद मेंटेनर के हैं, जिनका वेतनमान 10170 से 18500 रुपए है। इसके अलावा ट्रेन ऑपरेटर के पद भी हैं जिनकी संख्या 130 है।
ट्रेन ऑपरेटर के पद का वेतनमान 14000 से 26950 रुपए निर्धारित है। इन पदों के लिए विज्ञप्ति बीएमआरसीएल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विंग के जरिए निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर, 2014 है।
सामान्य वर्ग और कर्नाटक राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य के आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।