हरियाणा पुलिस बोर्ड में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 1017 है। जिसमें कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 460 पद व कांस्टेबल (वायरलेस ऑपरेटर) के 557 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गई है। वायरलेस ऑपरेटर के पदों के लिए 10वीं व इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/टेलिकम्यूनिकेशन में 60 प्रतिशत अंकों के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा (आईटीआई) निर्धारित की गई है। साथ ही साथ उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों की लम्बाई 5 फीट 7 इंच होनी चाहिए।
सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान
इन पदों के लिए आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 5,200-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त, 2014 से प्रारंभ होगा।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम शारीरिक माप व शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास करना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण में पास होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण भी पास करना होगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट, मूल चालान की प्रति व आवश्यक सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति को शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय लाना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.hprbonli