छत्तीसगढ ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टैंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-II के जेनरल बैंकिंग ऑफिसर के 21 पद, आईटी के 11 पद, लॉ का 1 पद, ट्रेजरी का 2 पद, ऑफिसर स्केल-I के 186 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 342 और स्केल-III के 4 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये, स्केल-II के कर्मचारियों को 19,400-28100 रुपये, स्केल-III के 25,700-31,500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।
चयन के लिए यह है योग्यता
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं।
उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
इंटरव्यू के लिए ये हैं योग्य
मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह विज्ञापन संशोधित है इसमें आवेदन की तिथि एवं पदों की संख्या बढ़ाई गई है।
जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वे केवल अपने भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 5 जून, 2014 निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://www.cgbank.in/cgbank/recruitments.html पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।