छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
इन पदों में लॉ असिस्टेंट व पब्लिसिटी असिस्टेंट के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 20 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता लॉ असिस्टेंट के लिए लॉ में स्नातक व पब्लिसिटी असिस्टेंट के लिए जर्नलिज्म में स्नातक रखी गयी है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 700 रुपए, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। विज्ञापित पदों हेतु 15025 से 43400 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।