अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने भारतीय नागरिकों से प्रोफेसर, एडिश्नल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एसिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 189 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों में सबसे ज्यादा 71 पद एसिस्टेंट प्रोफेसर के हैं, इसके बाद एसोसिएट प्रोफेसर के 48, प्रोफेसर के 36 और एडिशनल प्रोफेसर के 34 पद हैं। इन पदों के लिए आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया गया है।
वेतनमान के तौर पर प्रोफेसर को 37,400-67000+ग्रेड पे 10500, एडिशनल प्रोफेसर को 37,400-67000+ग्रेड पे 9,500, एसोसिएट प्रोफेसर को 15,600-39100+ग्रेड पे 8000 और प्रोफेसर को 15,600-39100+ग्रेड पे 8000 मिलेगा।