फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुध निर्माणी (फैक्ट्री) कालपी रोड, कानपुर द्वारा औद्योगिक/अनौद्योगिक समूह 'ग' में कुल 267 पद भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में फिटर के 45 पद, मशीनिस्ट के 160 पद और टर्नर के 62 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित तथा ट्रेड से संबंधित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

वेतनमान व योग्यता

इन सभी पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये और ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धार‌ित है। सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत हाई स्कूल या समतुल्य उत्तीर्ण हो तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रमाण पत्र या डिप्लोमा उतीर्ण किया हो।

राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रमाण पत्र के अभाव में आईटीआई  या समतुल्य डिप्लोमा धारक पर विचार ‌किया जाएगा। आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से की जाएगी। आयु में आरक्षित वर्ग के लिए न‌ियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

आवेदकों को निर्धार‌ित आवेदन पत्र के साथ परीक्षा शुल्क के रूप में 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरकर जमा कराने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर उसकी प्रति समस्त प्रमाणपत्रों सहित वरिष्ठ महाप्रबंधक, आयुध निर्माणी, कानपुर-208009, उत्तर प्रदेश के पते पर भेजना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 मई, 2014 है तथा आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 16 मई, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने व और अ‌धिक जानकारी के ‌लिए वेबसाइट //www.ofkanpur.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें