दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 1,194 रिक्तियां जारी की हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2014 है।
इन पदों पर करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 1194 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापित पदों में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर के 98 पद, कस्टमर रिलेशन असिस्टैंट के 234 पद, जेई इलेक्ट्रिकल के 89 पद, जेई इलेक्ट्रोनिक्स के 136 पद, जेई मैकेनिकल के 35 पद, जेई सिविल के 32 पद और मेंटेनर के 570 पद शामिल हैं।
18 से 28 वर्ष के युवा के लिए मौका
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है, केवल मेंटेनर के पद के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
वेतनमान के तहत इंजीनियरिंग से संबंधित पद के लिए 13,500-25,520, कस्टमर रिलेशन असिस्टैंट के लिए 10,170-18,500 रुपये तथा मेंटेनर के लिए 8000-14,140 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए यह है शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता के तहत इंजीनियरिंग से संबंधित पद के उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो, कस्टमर रिलेशन के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि धारक हो तथा उसके पास कंप्यूटर का सार्टिफिकेट हो और मेंटेनर के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यताप्राप्त संस्थान से आईटीआई का डिप्लोमा धारक हो।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
इन पदों के लिए आवेदन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवार को आवेदन ऑनलाइन जमा कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2014 है।
ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन की दो प्रति का प्रिंट आउट लें। एक प्रति को निर्धारित स्थान पर फोटा चस्पा कर तथा हस्ताक्षर कर 'डीएमआरसी लिमिटेड, पोस्ट बैग नं.9 लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003' के पते पर सामान्य डाक से भेजें। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2014 है।
ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट http://www.delhimetrorail.com/ पर लॉग ऑन करें।