वनांचल ग्रामीण बैंक में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 84 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षकि योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर इस पद पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
21 से 40 वर्ष के युवा इन पदों पर करें ओवदन
विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-III के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-I के 35 और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 40 पद शामिल हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
यह है शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अलावा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस की ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
पदानुसार अंकों का विवरण वेबसाइट पर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए पंजीकरण केवल ऑनलाइन किया जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2014 है।
इन पदों पर पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार वनांचल ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://ibpsregistration.nic.in/ibps_vgbank/ पर और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।