उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) के अंतर्गत सहायक अध्यापक/अध्यापिका एल.टी. के पदों को भरने के लिए 3091 रिक्तियां जारी की गई हैं।
जारी की गई पदों में गढ़वाल मंडल में 1637 पद और कुमाऊं मंडल में 1418 पद हैं। दोनों मंडलों में क्रमशः 150 पद और 188 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापित पदों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, शारीरिक शिक्षा, संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, उर्दू, बंगाली और पंजाबी भाषा के सहायक शिक्षकों के पद शामिल हैं।
पाएं आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है।
वेतनमान के तौर पर सहायक शिक्षकों के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 तथा ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा।
स्नातक अभ्यर्थी करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक शिक्षक के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित विषय में किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि धारक हो।
इसके साथ ही किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से बी. एड. की डिग्री प्राप्त की हो।
इसके अलावा उम्मीदवार ने यू.टी.ई.टी.-2 या सी.टी.ई.टी.-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
ऐसे भेजें आवेदन
सहायक शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न कर "सचिव, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद्, द्वारा-सीनियर पोस्टमास्टर, जी.पी.ओ., देहरादून-248001" के पते पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक से निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व प्रेषित करें।
आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2014 है। अधिक जानकारी व आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट http://www.ubter.in/ पर लॉग ऑन करें।