फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 27 Sep 2013 12:49 PM IST
Amar Ujala, Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के छह राज्यों-आंध्र प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बीमा चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 के लगभग 135 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों में से 13 पद अशक्त व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। इन पदों के लिए वेतनमान 15600-39100 रुपये और ग्रेड पे 5400 रुपये है।

इन पदों के लिए आवेदन की आयु सीमा 7 अक्टूबर 2013 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के अंतर्गत अनिवार्य योग्यता के लिए आवेदक ने मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता और अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूर्ण की हो, संबद्घ राज्य में भाषा संबंधी परीक्षा पास की हो और वह भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकृत हो।
विज्ञापन


आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2013 है। विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट www.esic.nic.in.recruitment पर जायें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें