फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों पदों पर भर्ती, 10वीं पास पाएं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय आयुध फैक्ट्री (कटनी, मध्य प्रदेश) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 103 पदों  को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इन पदों में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रोप्लेटर, फिटर, ग्राइंडर, मशीनिस्ट, मेसन, मोल्डर, पेन्टर, टर्नर व अन्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी से जारी किया हुआ राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) का होना आवश्यक है।

वेतनमान और आवेदन संबंधी अन्य जानकारी

विज्ञापित पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अ‌धिक 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा व ट्रेड परीक्षा के आधार पर होगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। चयनित उम्मीदवारों को आयुध फैक्ट्री संस्था की किसी अन्य फैक्ट्री में स्थानान्तरण किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही कर सकते हैं। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त, 2014 है। आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरने के बाद उसका प्रिंट आउट आवश्यक सभी दस्तावेजों व आवेदन शुल्क के चालान के साथ दिए गए पते पर 30 अगस्त, 2014 तक भेजें।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.ofkatonline.org.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें