फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक ने खोला नौकरियों का पिटारा

Thu, 29 Aug 2013 07:37 PM IST
चंडीगढ़/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी क्षेत्र का एचडीएफसी बैंक चालू वित्त वर्ष में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 300 नई शाखाएं खोलेगा और करीब दो हजार लोगों की भर्तियां करेगा।
विज्ञापन


बैंक के कंट्री हेड, ब्रांच बैंकिंग नवीन पुरी ने बताया कि बैंक ने 300 से ज्यादा नई शाखाएं खोलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मांगी है। पूरी योजना का ब्योरा आरबीआई को सौंप दिया गया है।

बैंक की यह नई शाखाएं शहरों के साथ-साथ अर्ध शहरी क्षेत्रों में भी खोली जाएंगी। आरबीआई से नई शाखाएं खोलने के लिए लाइसेंस मिलने के बाद एक हजार से दो हजार लोगों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के आर्थिक माहौल में वर्तमान में नजर आ रही सुस्ती और दिक्कतों के असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे हमारी विस्तार योजना पर कोई असर नहीं होगा।

हमारी योजना 300 से अधिक शाखाएं खोलने की ही रहेगी। रुपए में गिरावट पर उन्होंने कहा कि इससे एनआरआई खातों में बढ़ोतरी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें