राष्ट्रीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई ने परामर्शदाता व सहयोगी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापित पदों में वरिष्ठ परामर्शदाता (शैक्षणिक), वरिष्ठ परामर्शदाता (नियंत्रण एवं मूल्यांकन), वरिष्ठ परामर्शदाता (अधिप्राप्ति), परामर्शदाता (वित्त), व्यापार विश्लेषक (आईटी प्रोजेक्टस), परामर्शदाता (प्रशासन), परामर्शदाता (अधिप्राप्ति), सहयोगी परामर्शदाता (वित्त), स्टोर सहायक (वित्त) तथा निजी सचिव के पद शामिल हैं।
योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतन
आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है, केवल स्टोर सहायक (वित्त) तथा निजी सचिव के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
पदानुसार शैक्षिक योग्यता व अनुभव अवधि भिन्न-भिन्न है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 14200-32800 रुपये/24900-50500 रुपये, 36300-54500 रुपये/49500-60500 रुपये दिया जाएगा।
इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए प्रारूप में आवेदन पत्र को भरकर तथा स्वप्रमाणित प्रशंसापत्रों को संलग्न कर 'परियोजना प्रबंधक (एनपीआईयू), एडसिल (इंडिया) लिमिटेड, एडसिल हाउस, प्लॉट सं. 18ए, सैक्टर-16ए, (फिल्म सिटी) नोएडा-201301' के पते पर भेजें।
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 22 मई, 2014 है। आवेदन संबंधी विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार एनपीआईयू की वेबसाइट http://www.edcilindia.co.in/ एवं http://www.npiu.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।