गांधी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में साइंटिस्ट मेडिकल, तकनीशियन और पुरुष काउंसलर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान
शैक्षिक तौर पर उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से साइंटिस्ट मेडिकल के लिए एमबीबीएस एवं अन्य दो पदों के लिए संबंधित विभाग में एम ए की डिग्री प्राप्त की हो।
आयु संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दी गई जानकारी देखें।
इन पदों पर ऐसे करें ओवदन
इन पदों के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न कर 'जिला प्रोग्रामर अधिकारी, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल' के पते पर 21 मई, 2014 तक भेजना होगा।
आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट http://www.gmcbhopal.net/Advertiesment.asp पर लॉग ऑन करें।