राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर डेमोन्स्ट्रेटर व बायोकेमिस्ट के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
पदों की कुल संख्या 258 निर्धारित की गई है। इन पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 पद, सीनियर डेमोन्स्ट्रेटर (पैथोलॉजी) के 113 पद, सीनियर डेमोन्स्ट्रेटर (बायोकेमिस्ट्री) के 57 पद व बायोकेमिस्ट के 26 पद शामिल हैं।
इन पदों की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदकों को राजस्थानी कल्चर का ज्ञान व हिन्दी में कार्य करने का अनुभव आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया व वेतनमान
इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदकों की संख्या के आधार पर लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा सकता है। लिखित परीक्षा अजमेर में आयोजित किए जाने की संभावना है।
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जायेगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आवेदकों की अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2014 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://rpsconline.rajasthan.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।