गेल में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न ट्रेडो में फोरमैन के कुल 81 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में फोरमैन के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन व टेलिकॉम ट्रेड से संबंधित पद तथा जूनियर सुपरिटेंडेंट के पद शामिल हैं।
इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/डिग्री निर्धारित की गई है। इसके अलावा पदों से संबंधित कार्य अनुभव का होना जरूरी है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया व वेतनमान
आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पद के अनुसार एक लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा। विज्ञापित पदों में फोरमैन के लिए 14500-36000 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त, 2014 से प्रारम्भ होगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
पदों पर अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर, 2014 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.gailonline.com पर लॉग ऑन करें।