पश्चिम बंगाल बिजली वितरण कंपनी लि. में इंजीनियर सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 173 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापित पदों में सहायक प्रबंधक (एच आर) के 4 पद, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं प्रशासन) के 7 पद, सहायक कंपनी सचिव का 1 पद, जूनियर एक्सक्यूटिव का 1 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 112 पद, विशेष तकनीकी सहायक 24 पद और तकनीकी ग्रेड-III के 24 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य के तौर पदानुसार 400 रुपये या 250 रुपये जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
18 से 27 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 27 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 15,600-39,100 रुपये, 9,300-34,800 और 6,300-20,200 रुपये दिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है।
22 जून को होगी परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए परीक्षा 22 जून, 2014 को आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून, 2014 है।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट http://wbsetcl.in/ पर लॉग ऑन करें।