फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग में 50 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा सरकार के तहत कुल 50 पर्सनल एसिस्टेंट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में से 12 पद सामान्य वर्ग, 32 अनुसूचित जनजाति और 6 पद अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए वेतनमान 53100-24000 रुपये ग्रेड पे 2100 रुपये निश्चित किया गया है। ये सभी पद त्रिपुरा लोक सेवा आयोग के जरिए भरे जाने हैं। आयोग इसके लिए परीक्षा का आयोजन करेगा।

आवेदन करने के लिए आयु और आखिर‌ी तारीख

योग्य उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की अंत‌िम तारीख 24 मई, 2014 है।

योग्यता संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस‌लिए आवेदन भरने से पहले अपनी योग्यता की जांच भलिभांति कर लें।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को त्रिपुरा ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं पर उपलब्ध फार्म को प्राप्त करके पूर्ण रूप से भरना होगा। त्रिपुरा के बाहर के आवेदक त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 24 मई, 2014 है। और अध‌िक जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट http://www.tpsc.gov.in/2014/230414.pdf पर लॉग ऑन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें