फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में सरकारी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
केरला ग्रामीण बैंक में 683 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 253 पद व कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 430 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2013 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।

अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। आवेदकों को राज्य से संबंधित क्षेत्रीय भाषा के साथ मैट्रिक परीक्षा पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क व वेतनमान

केरला ग्रामीण बैंक में जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं उन पदों में अधिकारी वर्ग के लिए 14,500 से 25,700 रुपये तथा कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य आवेदक के लिए 100 रुपये, ‌ज‌बकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केरला ग्रामीण बैंक या केनरा बैंक के किसी भी सीबीएस शाखा में चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर-2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-II में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इन पदों पर इस तरह से करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए केरला ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर चालान फॉर्म डाउनलोड करके शुल्क जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क केवल बैंक चालान के माध्यम से संबंधित शाखा में ही जमा किया जा सकता है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त, 2014 है। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.keralagbank.com/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें