फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ में कांस्टेबलों की भर्ती, 11 नवंबर तक करें आवेदन

Tue, 22 Oct 2013 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 815 टेक्निकल और ट्रेड्समैन कांस्टेबलों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इनमें महिला और पुरुष दोनों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। ये पद बिहार (125 पद), झारखंड (78 पद), मध्य प्रदेश (193 पद), ओडिशा (45 पद), उत्तर प्रदेश (292 पद), उत्तराखंड (10 पद) और पश्चिम बंगाल (70 पद) में भरे जाने हैं।

इनमें से टेक्निकल पदों के लिए ऐसे इच्छुक आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने केंद्रीय सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा बोर्ड से 10वीं पास करने के साथ-साथ संबंधित टेक्निकल श्रेणी में दो वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा किया हो।
विज्ञापन


ड्राइवर के पदों के लिए ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का डिप्लोमा होना चाहिए। टेक्निकल और ट्रेड्समैन कांस्टेबल पदों के लिए वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2000 रुपए निर्धारित है।

इन पदों के लिए आवेदक की आयु कम कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 23 वर्ष होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2014 से किया जाएगा। हालांकि आरक्षित वर्गों को इसमें नियमानुसार छूट दी गई है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2013 है। आवेदकों को आवेदन उसी राज्य के सीआरपीएफ मुख्यालय में जमा करना होगा जिस राज्य के लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन


अनिवार्य योग्यता, शारीरिक योग्यता और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आवेदक सीआरपीएफ की वेबसाईट http://crpf.nic.in/RECRUITMENT/311412_English.pdf पर जायें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें