छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के 268 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।
आवेदकों की नियुक्ति राजपत्रित अधिकारी की द्वितीय श्रेणी के पद पर की जाएगी। इसके लिए वेतनमान 9300-34800 रुपए और 4300 ग्रेड पे निर्धारित है।
आवेदक किसी भी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि धारक हो। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 निर्धारित है। आयु का निर्धारण्ा 1 जनवरी, 2013 से किया जाएगा।
हालांकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय या मूल निवासी के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2013 निर्धारित है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 मार्च, 2014 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग के आवेदक को 300 रुपए और अनारक्षित व छत्तीसगढ़ से बाहर के आवेदकों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा कराना होगा।
शैक्षिक अर्हता, अन्य आवश्यक जानकारी एवं आवेदन करने के लिए http://psc.cg.gov.in/ या http://psc.cg.gov.in/htm/Advertisement.htm पर लॉग ऑन करें।