फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC में आवेदन की तारीख बढ़ी, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर सहित समूह बी के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।
विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos

इस तरह के पद हैं शामिल

विज्ञापित पदों में समूह बी के तहत आयकर नीरिक्षक, टेक्स एसीस्टेंट,सीबीआई में सब इंस्पेक्टर, विजीलेंस अधिकारी, सीएजी में डिविजनल अधिकारी, नार्कोटिक्स विभाग में इंस्पेक्टर, प्रवर्तन निदेशालय में सहायक अधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों में अपर डिव‌िजन क्लर्क, आदि पद शामिल हैं।

27 वर्ष तक की उम्र वाले करें आवेदन

वेतनमान के तौर पर समूह बी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 9,300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 से 4600 रुपये निर्धारित है।

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए अधिकतम आयु पदानुसार 20 से 27 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

यह योग्यता चाहिए

शैक्षिक योग्यता के तहत समूह बी के आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

यह डिग्री केंद्रीय अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त किसी विश्व‌‌विद्यालय से प्राप्त की हो।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग में एससी, एसटी, विक्लांग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

इनके अलावा महिलाओं और एक्स सर्विसमेन के लिए भी कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 14 फरवरी से बढ़ाकर 24 फरवरी, 2014 कर दी गई है।

आवेदन के पहले भाग के लिए रजिस्ट्रेशन 22 फरवरी तक होगा और दूसरे भाग के लिए रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी तक होगा।

आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की वेबसाइट http://www.ssconline.nic.in/ या http://ssconline2.gov.in/ या http://ssc.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें