सेंट्रल कोलफिल्ड लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कुल 527 रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सेक्यूरिटी गार्ड के 500 पद, सहायक रेवेन्यू इंस्पेक्टर के 15 पद और लेखा अधिकारी के 12 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता के तहत जूनियर सेक्यूरिटी गार्ड पद के आवेदकों ने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। साथ ही एनसीसी का बी या सी सर्टिफिकेट धारक हो।
सहायक रेवेन्यू पद के आवेदकों 10वीं कक्षा पास करने के बाद आईटीआई से अमानत परीक्षा सर्टिफीकेट या सर्वयेरशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। लेखा अधिकारी पद के आवेदक ने आईसीडब्ल्यूए या सीए की इंटरमीडीएट परीक्षा पास की हो।
न्यूनतम आवश्यक योग्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2014 है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग उम्मीदवार को 100 का डिमांड ड्राफ्ट निर्धारित प्रक्रिया से भेजना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
18 वर्ष से अधिक के युवा करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निश्चित की गई है।
वहीं अधिकतम उम्र सीमा एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 35 वर्ष और ओबीसी के लिए 33 वर्ष निश्चित की गई है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो प्रति संलग्न कर 'महाप्रबंधक, भर्ती, भर्ती विभाग, सेकेंड फ्लोर, दामोदर भवन, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, दरभंगा हाउस, रांची 834029, के पते पर 20 नवंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीसीएल की वेबसाइट http://www.ccl.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।