पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि. में खाली पड़े 520 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गयी है। यह कंपनी पूरी तरह पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित की जाती है और इसमें 17000 कर्मचारी काम करते हैं, इसका वार्षिक टर्नओवर लगभग 14000 करोड़ रुपये है।
यह कंपनी राज्य में एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं में विद्युत वितरित करती है। इस कंपनी में जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं उनमें जूनियर एक्जीक्यूटिव(वित्त) के 30 पद तथा ऑफिस एक्जीक्यूटिव के 490 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक 18 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2013 तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2013 है। इन पदों के लिए परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गयी है, जो कि 17 नवंबर 2013 है।
इन पदों के लिए निर्धारित आयु 1 जनवरी 2013 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन की फीस पहले पद के लिए 400 रुपये तथा दूसरे पद के लिए 250 रुपये है। योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि. की वेबसाइट http://wbsedcl.eadmissions.net पर लॉग ऑन करें।