फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास पाएं नौकरी, 399 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार की हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री, अवादी (तमिलनाडु) में कुल 399 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में सर्वाधिक मकैनिक के 229 पद हैं, इसके बाद फीटर के 92 पद, वेल्डर के 50 पद और इलेक्ट्रिशियन के 22 पद शामिल हैं। कुल पदों में 197 पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 1800 रुपये है। सामान्य आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित है। आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा का निर्धारण आवेदन की अंतिम तारीख से किया जाएगा।
विज्ञापन

योग्यता एवं चयन करने की प्रक्रिया

आवश्यक योग्यता के तहत उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए और इसके अलावा नेशनल एप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट अथवा नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट धारक भी होना चाहिए।

यह भी ध्यान रखने वाली बात ‌है कि इस प्रमाण पत्र को नेशनल काउंसल ऑफ ट्रेड्स फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) ने जारी किया हो।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सर्वप्रथम वेबसाइट www.i-register.org/hvforeg पर जाना होगा। उसके बाद आवेदक को यह सलाह दी जाती है कि पहले वह इस वेबसाइट पर उपलब्‍ध विज्ञप्ति को सावधानीपूर्वक पढ़े और उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करे।

इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख इस विज्ञप्ति के रोजगार समाचार में प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिन तक निश्चित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें