फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Wed, 20 Nov 2013 07:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विभिन्न विभागों में कुल 309 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों में प्रोफेसर के 58 पद, प्रिंसीपल के 2 पद, डायरेक्टर के 2 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 79 पद, एसिस्टेंट प्रोफेसर के 164 पद, रिसर्च एसोसिएट का 1 पद, डिप्टी रजिस्ट्रार का 1 पद तथा सहायक जन संपर्क अधिकारी के 2 पद शामिल हैं।

प्रोफसर, प्रींसीपल और डायरेक्टर के लिए वेतनमान 37400-67000 ग्रेड पे 10,000 रुपये प्लस भत्ता शामिल है, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए वेतनमान 37400-67000 ग्रेड पे 9,000 रुपये प्लस भत्ता तथा एसिस्टेंट प्रोफेसर के लिए वेतनमान 15600-39100 ग्रेड पे 6,000 रुपये प्लस भत्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार का वेतनमान 15600-39100 ग्रेड पे 7600 रुपये और सहायक जन संपर्क अधिकारी के लिए वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4600 रुपये शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए निश्चित प्रारूप में आवेदन भरकर 9 दिसंबर 2013 तक एसिस्टेंट रजिस्ट्रार(सलेक्शन समिति), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), अलीगढ़-202002, यू.पी. के पते पर भेजें।

आवेदन प्रारूप, योग्यता और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए http://amuregistrar.com/ads/5-2013AD.txt पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें