टीवी चैनल जी न्यूज और जिंदल समूह के विवाद में बार-बार सौ करोड़ रुपये की ‘वसूली के प्रयास’ की बात आ रही है। जिंदल समूह ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा रहा है और जी कह रहा है कि जिंदल पैसे देकर खबर रुकवाना चाहते थे। 25 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद और जिंदल स्टील के प्रमुख नवीन जिंदल ने स्टिंग ऑपरेशन की एक सीडी मीडिया में दिखाई थी।
सीडी में जी के संपादकों सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को ब्लैकमेलिंग का प्रयास करते दिखाया। चौधरी और अहलूवालिया ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया। इस सीडी में सौ करोड़ रुपये से संबंधित बातचीत के संपादित अंश :
जिंदल स्टील : अच्छा। नवीन जी का इंटरव्यू लिया, फिर इंटरव्यू लेके छापा नहीं, जी ने उसको दिखाया नहीं। कहीं न कहीं सुधीर भाई कुछ न कुछ तो बात होगी। ...और इसको मरवा दिया आपने बाई गॉड... रवि को।
समीर : बड़ा आदमी है।
जिंदल स्टील : बड़ा आदमी नहीं, आपने इसे मरवा दिया। इसने आके कमिटमेंट कर दी नवीन जी को कि जी हमारे से पांच करोड़ रुपये हर साल की बात हुई है। चार के हिसाब से, बस बीस करोड़ हैं। अब उस दिन आके आपने कह दिया नहीं जी...।
समीर : वो तो था ही नहीं अमाउंट। उनको मिसकम्युनिकेशन हो गया होगा।
जिंदल स्टील : रवि तुमने आकर नवीनजी को ये कम्युनिकेट...।
समीर : पर ईयर... 25 पर ईयर फॉर फोर ईयर्स... हो सकता है कि हमारे कहने सुनने में कुछ इधर-उधर हो गया हो।
जिंदल स्टील : ये पता है क्या है... ये इतनी बड़ी चीज है कि एकदम बीस का बता के कि भाई बीस करोड़ रुपये हैं... पांच-पांच करोड़ रुपये चार साल, और आकर फिर कहें जी 25 करोड़ रुपये चार साल के... नहीं मैं... मैं बता रहा हूं कि दिक्कत क्या है... अब फिर उनको लगता है...
समीर : यह कम्युनिकेशन एरर है...
***
जिंदल स्टील : आप तो कंपनी के लिए कर रहे हो समीर जी, पर इनकी तरफ से बीस करोड़ की कमिटमेंट आए कि आपने 20 ओके कर दिया, फिर एकदम सौ करोड़ हो जाए और फिर...।
समीर : न न उसने सुनने में गलती कर दी होगी, हम बड़ी नॉइजी जगह में बैठे हुए थे। जब बात हो रही थी हमारी... कोस्टा-कॉफी, जीके-2 में बैठे थे। बड़ा नॉइजी था वहां पर। म्यूजिक भी चलता रहता है वहां पर। कम्युनिकेशन एरर हुआ होगा। मैं ऐसी डील करने वोलों में से नहीं हूं।
***
जिंदल स्टील : बीस के सौ करोड़ कैसे हो गए उन्हें अभी तक समझ में नहीं आया...।
समीर : इन्होंने कुछ सुना। अंडरस्टेंडिंग में प्रॉब्लम है।
जिंदल स्टील : सुधीर जी बीस से 25 हो तो मालिक कहते हैं कि कोई बात नहीं... चलो इतना... बीस से सौ यार... फाइव टाइम्स...।
सुधीर : एक्चुअली ये बीस कभी था ही नहीं... आई डोंट थिंक की बीस कभी था...
समीर : वी नेवर डिस्कस्ड...।
जिंदल स्टील : इन्होंने सबसे पहले आते ही ये बात कही। ये कहा कि बीस करोड़ रुपये कर दो जी। मीटिंग से पहले ये भी बात हुई।
समीर : मारू साहब... सुनने में भी... मतलब ना... ना... आई टोल्ड यू द अमाउंट विच आई वांटेड पर एनम...।
सुधीर : पर एनम मैं मान सकता हूं। पर एनम यह फिगर होगी...।
समीर : हां पर एनम...।
जिंदल स्टील : लेकिन ये बताइए इतना बड़ा अमाउंट... अमाउंट क्यों सोचते हैं आप...
समीर : छोटा अमाउंट है बहुत छोटा अमाउंट है
***
समीर : कहां बड़ा अमाउंट है। पिद्दी सा अमाउंट है। समझ लो डॉलर में पचास पैसे का फर्क है...
जिंदल स्टील : हम...म अमाउंट तो बड़ा तो होता ही है जी...
समीर : सो टैल में दैट व्हाट यू कंफर्टेबल विद...
जिंदल स्टील : जो प्यार में होता है वो बढ़िया होता है...
समीर : आप बताइए आप किस अमाउंट पे कंफर्टेबल हैं...
जिंदल स्टील : आपने गन रखके न तो... ये करो नहीं तो हम ये निकालेंगे...
समीर : आई टोल्ड रवि दैट यू नो इफ वी हैव रिलेशनशिप दैन वी आर आल्सो बाउंड बाय...
जिंदल स्टील : क्या प्रपोजल है आपका जरा प्रपोजल बताएं...
समीर : आई टोल्ड हिम दैट वी शुड एटलीस्ट इयरमार्क अ स्पेडिंग ऑफ 25 करोर फॉर फोर ईयर्स ऑन अवर एंटायर ग्रुप... द प्रपोजल विच आई हैव।
जिंदल स्टील : अच्छा है...।
***
समीर : यू आर अ प्रोफेशनल... आय एम अ प्रोफशनल
जिंदल स्टील : नहीं... हो क्या रहा है न... सुनो, सुनो समीर, हो क्या रहा है कि बहुत बार गलत डॉक्युमेंट के ऊपर भी स्टोरी बन जा रही है, बनाई जा रही है। तो वो हम आपको करेक्ट कर देते...।
समीर : आप करेक्ट कर दोगे तो क्या मैं चला दूंगा क्या... मुझे चलाना नहीं है...
जिंदल स्टील : तो क्या गलत डॉक्युमेंट चला दोगे...
समीर : हैं...
जिंदल स्टील : गलत डॉक्युमेंट चला दोगे...
समीर : मैं चलाऊंगा नहीं... अगर आप रिलेशनशिप कर देंगे तो मैं चलाऊंगा नहीं... अगर आप रिलेशनशिप नहीं करोगे तो... आय विल सी व्हाट बेस्ट आय कैन डू... ऑन दैट...।