फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने मिस कर दी ‘बिग बी’ की पार्टी

Fri, 12 Oct 2012 11:30 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां फिल्म जगत से लेकर राजनीति और खेल से जुड़ीं तमाम शख्सियत ‘बिग बी’ के 70वें जन्मदिन पर आयोजित जया की शानदार पार्टी के बारे में पूरे दिन सोशल मीडिया में कुछ न कुछ बयान करते रहे, वहीं क्रिकेट के सितारे युवराज को इसमें शामिल न हो पाने का मलाल रहा। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा गुरूवार देर शाम चंडीगढ़ से किए अपने ट्वीट में किया है।
विज्ञापन


दरअसल कैंसर से जंग जीतकर हजारों लोगों के लिए रोल मॉडल बन चुके स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह बीमारी से लड़ने के अपने संघर्ष पर बन रही डाक्यूमेंटी के सिलसिले में गुरूवार को चंडीगढ़ आए थे। यहां अपने पिता के साथ वह शूटिंग में व्यस्त रहे। इसके बाद शाम को उन्होंने बॉलीवुड के शहंशाह को ट्वीट कर खेद जताया कि बर्थ-डे पार्टी का न्योता चंडीगढ़ पहुंचकर देख पाए तब तक देर हो चुकी थी।

युवी ने ‘बिग बी’ को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ट्वीट किया, ‘सर, लांग लाइफ अहेड।’ इस ट्वीट में उन्होंने ‘बिग बी’ को बर्थ-डे पर सम्मान और शुभकामना तो दी, लेकिन चंडीगढ़ में वह उस काम पर डटे रहे जिससे कैंसर से लड़ रहे हजारों लोगों को प्रेरणा मिलेगी और बीमारी के प्रति आम आदमी का डर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें