फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की गर्दन उड़ाई, सिर लेकर पहुंचा जेल

Fri, 05 Jul 2013 11:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के कोलार जिले में एक भतीजे ने अपने चाचा की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। फिर उसका सिर लेकर अपने गांव से 70 किलोमीटर दूर बेंगलुरू के मुख्य जेल पहुंच गया और वहां आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


टीओआई में छपी खबर के अनुसार, 25 वर्षीय शेखर कोलार जिले के अन्नेनाहल्ली का रहने वाला है। उसके 38 वर्षीय चाचा गोविंदप्पा की नजदीकियां उसकी मां से कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थीं, जिससे वह गुस्से में था।

बुधवार रात लगभग आठ बजे वह चाचा के साथ के बागीचे में खाना खा रहा था। तभी उसने चाचा का सिर धड़ से अलग कर दिया।

हत्या के बाद उसने चाचा का सिर एक बॉक्स में रखा और गांव से केआर पुरम, बेंगलुरू के लिए निकल पड़ा। अगले दिन गुरुवार को दोपहर ढाई बजे पाराप्पना अग्राहारा जेल पहुंचा।
विज्ञापन


वहां उसने पुलिस को बताया कि उसने चाचा ही हत्या की है। तब पुलिस वालों को उस पर विश्वास नहीं हुआ। जब उसने बॉक्स से कटा हुआ सिर निकाला तो सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। कोलार (ग्रामीण) थाने ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें